मरवन: पीएचसी मड़वन के एईएस वार्ड का जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने लिया जायजा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वन के एईएस वार्ड का जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी संजीव कुमार पांडे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं व रोस्टर के अनुसार चिकित्सा पदाधिकारी व ए एन एम के उपस्थिति का भी जायजा लिया व आवश्यक निर्देश दिए। उधर बड़कागांव पहुंच चमकी की धमकी कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक किया।