रायपुर: रायपुर क्षेत्र में बिजली के खंभे पर काम करते समय ठेकाकर्मी को लगा हाई वोल्टेज करंट, गिरने से हुई मौत
भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना इलाके में मंगलवार दोपहर को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहे एक विद्युत ठेकाकर्मी की करंट की चपेट में आने और उसके बाद ऊंचाई से सीधे नीचे जमीन पर गिरने के कारण मौत हो गई।