भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर संगठन की घोषणा के बाद आज बुधवार को दोपहर 2 बजे नव-घोषित पदाधिकारियों के प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल चारामा परिवार द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय रेस्ट हाउस से हुई, जहां से पदाधिकारियों का स्वागत बाजे-गाजे के साथ किया गया।