महापौर ने सिगरा क्षेत्र में सीएम ग्रिड्स योजना की प्रगति की जांच की, तेजी लाने के दिए निर्देश
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को सिगरा स्थित फल मंडी के पास मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से काम की रफ्तार और गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की।