राजस्व महा अभियान मे कटनी ग्रामीण व बड़वारा तहसील की प्रदेश में ऊंची छलांग प्रदेश की 439 तहसीलों में तीसरे स्थान पर
राजस्व महाअभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के मामले में प्रदेश की सभी 439 तहसीलों में कटनी ग्रामीण तहसील ने पूरे प्रदेश की तहसीलों में राजस्व महा- अभियान की उपलब्धियों के मामले मे ऊंची छलांग लगाई है। इनमे से जिले की दो तहसील क्रमशः कटनी ग्रामीण और बड़वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मामले मे प्रदेश के प्रथम 100 बेहतर तहसीलों मे शामिल है।