राठ: रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, भव्य तरीके से निकाली गई विशाल शोभायात्रा
Rath, Hamirpur | Apr 14, 2026 राठ कस्बे के रामलीला मैदान में आज मंगलवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर के रामलीला मैदान से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर के विभिन्न वर्गों के लोगों के अलावा महिलाएं युवा और छात्र सम्मिलित रहे।