सोहागपुर: नगर में खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, भक्तिमय माहौल में हुआ समापन
नगर के विराटेश्वरी धाम दुर्गा मंदिर से बुधवार शाम लगभग 7 बजे खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए भाग लिया। बैंड, झांकियां और भक्तों की टोली ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा का समापन पिपलेश्वर महादेव मंदिर, स्टेशन रोड पर हुआ।