झाझा: पाण्डेयडीह गांव में उलाय नदी में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों सहित पूरे गांव में शोक का माहौल
Jhajha, Jamui | Apr 25, 2026 पाण्डेयडीह गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उलाय नदी में नहाने के दौरान 7 वर्षीय आर्यन राज की डूबने से मौत हो गई। वह सुभाष पंडित का नाती था। बताया जाता है कि आर्यन दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह ननिहाल में रह