बहराइच: हमीनपुर गांव में तेंदुए के हमले में सात लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हमीनपुर गांव में तेंदुए के हमले में सात लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सीएमएस ने शुक्रवार सुबह बताया कि 7 लोग घायल अवस्था में आए हैं। जिनका प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया गया है। सभी का इलाज जारी है।