बौंसी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 अंतर्गत आचारज मोहल्ला स्थित मां भगवती स्थान में आयोजित दो दिवसीय 108 अखंड संकीर्तन युगल महामंत्र का भव्य आयोजन बुधवार करीब 5 बजे विधि-विधानपूर्वक संपन्न हो गया। समापन अवसर पर हवन एवं प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न कराया गया। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।