शहपुरा: शहपुरा नगर के कसहा नदी के पास ग्रामीण महिलाएं छुई खदान से निकाल रही मिट्टी , खतरे को दे रही निमंत्रण
शहपुरा नगर के कसहा नदी के पास ग्रामीण महिलाएं छुई खदान से मिट्टी निकालते हुए खतरा मोल ले रही है । दरअसल पड़रिया कला गांव में एक सप्ताह पहले एक महिला की छुई खदान में दबकर मौत हो गई है इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं लाइन लगाकर आराम से शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे मिट्टी खोदने का काम कर रही हैं ।