धौलपुर: महिला थाना पुलिस धौलपुर ने अश्लील वीडियो बनाने व छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी चाचा को बस स्टैंड से किया गिरफ्तार
महिला थाना पुलिस ने नाबालिक का अश्लील वीडियो मोबाइल में बनाने व खुद की सगी भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार शाम 6 बजे गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना पुलिस के मुताबिक बीते दिन महिला थाने पर दो अलग अलग मामले दर्ज कराए गए थे। पहला मामला अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज होने के बाद खुद की नाबालिक भतीजी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज है।