पन्ना के 'अशोका होटल' के बाहर 8 मार्च की रात फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर शहर को दहलाने वाले दो शातिर बदमाश आज पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुरानी रंजिश और अपना खौफ कायम करने के लिए सुनील यादव और दीपक सिंह ने वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से दो देशी कट्टे और वारदात में इस्तेमाल बाइक जप्त कर उन्हें जेल भेज दिया है।