बख्शी का तालाब: ओवररेट शराब की बिक्री और स्कूल जाती बच्चियों पर अभद्र नजरें, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र के डिगूरपुर स्थित देसी शराब ठेका (संसारपुर-मवई) पर सुबह 6 बजे से ही ओवररेट पर शराब बेचने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां न तो कोई रोक-टोक है और न ही प्रशासनिक कार्रवाई। आरोप यह भी है कि ठेके के आसपास मौजूद शराबी स्कूल जाती बच्चियों को घूरते हैं, जिससे अभिभावकों में आक्रोश है।