लालगंज: लालगंज सीओ भूपेश पांडेय ने बरदह थाना का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप, संबंधितों को लगाई फटकार और दिए दिशा निर्देश
आजमगढ़ जनपद के लालगंज सीओ भूपेश पांडेय ने मंगलवार शाम को बरदह थाने का औचक निरीक्षण किया । जिससे हड़कंप की स्थिति मच गई । वहीं उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, मालखाना, शस्त्रागार, रजिस्टर आदि का अवलोकन किया । वहीं सीओ भूपेश पांडेय ने निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधितों को फटकार लगाई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।