पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में पटना जिलाधिकारी ने बन रहे नए समाहारणालय भवन के निर्माण कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक
राजधानी पटना के गांधी मैदान में पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने नए समाहरणालय भवन के निर्माण कार्यों मे प्रगति की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में पटना के एसडीएम सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद. जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को अक्टूबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य के अनुसार तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया.