पटना ग्रामीण: खांजेकला थानाक्षेत्र के उम्र दराज लेन लोदी कटरा में फायरिंग करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
17 अगस्त को खांजेकला थाना क्षेत्र के उम्र दराज लेन लोदी कटरा में अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गई थी। मामले को लेकर आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद अपराधियों की पहचान की और सोमवार को फायरिंग करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रोहित उर्फ़ नितिन और करण कुमार के रूप में हुई है।