छतरपुर नगर: छतरपुर में मुफ्त 108 एंबुलेंस सेवा में वसूली का आरोप, मरीज को घर छोड़ने के बदले मांगे ₹1100
छत्तरपुर में सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा पर वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसकी वीडियो मंगलवार की दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एंबुलेंस पायलट पर डिलीवरी के बाद महिला मरीज को घर छोड़ने के बदले ₹1100 मांगने का आरोप लगाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।