नावकोठी: नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक,विभिन्न मुद्दों पर प्रस्ताव पारित
नावकोठी में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। पीएचसी में जल जमाव से मुक्ति के लिए मिट्टी भरने, दवा सुरक्षित रखने के लिए कंटेनर की खरीद, चापाकल की मरम्मती आदि पर चर्चा हुई।