कटनी ग्रामीण: "रीठी में रेल रोको की हुंकार : महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कोटा-जबलपुर या दयोदय एक्सप्रेस स्टॉप की मांग पर निर्णायक आंदोलन
कटनी जिले के रीठी रेलवे स्टेशन पर कोटा-जबलपुर ट्रेन को पुनः शुरू करने या उसके विकल्प के रूप में दयोदय एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। 22 जून को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन से पहले प्रशासन भी सतर्क हो गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने रीठी पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आंदोलन से जुड़ी स्थितियों पर चर्चा की।