मांझी सी एच सी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ शुक्रवार को करीब 2:00 बजे मनाई गई। अस्पताल परिसर स्थित कुष्ठ रोग विभाग के पास स्वास्थ्य कर्मियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने कुष्ठ रोगियों के समुचित इलाज और उनके प्रति मानवीय व्यवहार का शपथ लिया।