अकबरपुर: जैनपुर स्थित मर्करी फैक्ट्री में हादसा, काम करते समय एक कर्मचारी का हाथ मशीन में कटकर हुआ अलग
अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर स्तिथ मर्करी फैक्ट्री में काम करते समय कर्मचारी अजय पाल का हाथ मशीन में कटकर अलग हो गया।वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मशीन में खराबी के बावजूद काम कराए जाने का आरोप लगाकर हंगामा काटा।वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया और जांच पड़ताल में जुट गई।