खैरथल: खैरथल तिजारा जिले में 11 केवी फीडर पर 3 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, उपकेंद्र पेहल और नांगल बावला भी होंगे प्रभावित
डिस्कॉम से रविवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे जिससे पूरी तरह सप्लाई बाधित रहेगी। वही सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक उप केंद्र पेहल और नांगल बावला से जुड़े सभी 11 केवी फीडर की बिजली सप्लाई भी बंद रहेगी। काम पूरा होने के बाद सप्लाई सुचारु की जाएगी।