बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में फोरलेन किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
बख्तियारपुर नगर क्षेत्र में पटना-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे अवैध कब्जा जमाए दुकानों पर कार्रवाई करते हुए NHAI ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटवाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे बनी कई अस्थायी दुकानों और अवैध निर्माणों को हटाया गया। प्रशासन ने बताया कि फोरलेन के किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।