छिबरामऊ: मां कालका देवी मंदिर में प्रदर्शन कर भा.कि.यू. भानू के पदाधिकारी ने SDM को संबोधित ज्ञापन सब इंस्पेक्टर को सौंपा
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर पर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी ने मंदिरों में हुई चोरी के मामले में प्रदर्शन किया। रविवार की सुबह 11:00 बजे कालका देवी मंदिर पर प्रदर्शन करते हुए उप जिला अधिकारी संबोधित एक ज्ञापन सब इंस्पेक्टर को सौंपा गया। और मांग की जल्दी मंदिरों में हुई चोरी का किया जाए खुलासा।