किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी खाद वितरण व्यवस्था में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। कुछ दिन पहले कोलारस मंडी प्रांगण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक किसानों को यूरिया खाद के टोकन ब्लैक में बेचता दिखाई दे रहा था। अब इस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।