चायल: नाइम मियां का पूरा के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
पिपरी थाना क्षेत्र के नाइम मियां का पूरा के पास गुरुवार शाम करीब छह बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार कृष पुत्र जगरूप (जग्गा), निवासी मोहम्मदपुर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को चायल सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है