गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी एवं एफएसएल की टीम ने शुक्रवार की शाम पांच बजे तक बेलदौर थाना क्षेत्र के गांधी नगर पंचबीघी में हत्या मामले का स्थलीय जांच कर आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा कर अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। हालांकि घटना के सही कारणों का पता अब भी नहीं चल पाया है। वहीं पीड़ित परिजनों के द्वारा पुलिस को शुक्रवार की आठ बजे तक कोई लिखित शिकायत