शाहजहांपुर में एक होमगार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में होमगार्ड बिना हेलमेट पहने और बाइक के अगले हिस्से पर नंबर प्लेट लगाए बिना वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।