मनावर–खलघाट हाईवे पर ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, बड़ा हादसा टला।शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मनावर–खलघाट स्टेट हाईवे 38 पर टोंकी फाटे के पास बाग लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रेलर ट्राला सीमेंट डिवाइडर से टकरा गया। ट्राला सूरत से निमरानी की ओर जा रहा था। चालक के अनुसार सामने से रॉन्ग साइड आए दूसरे ट्राले को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ।