हाजीपुर: हाजीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर, वैशाली पुलिस की चप्पे- चप्पे पर नजर
मुख्यमंत्री बिहार सरकार के हाजीपुर आगमन को लेकर वैशाली पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। संपूर्ण हाजीपुर शहरी क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही होटल, सराय, लॉज, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौक-चौराहों एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।