भोपाल में 10 11 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी लगी। 12 जनवरी को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया, विभिन्न श्रेणी के 3000 उत्कृष्ट गुलाब सैंपल देश भर से आए। गुना जिले से 11 सैंपल भेजे गए जिसमें पॉलीहाउस रोज कट फ्लावर श्रेणी में गुना के दोनों गुलाबों को पहला पुरस्कार मिला। गुना कलेक्ट्रेट में 12 जनवरी को कलेक्टर ने विजेता किसानो को सम्मानित किया।