मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में घर के सामने बने गड्ढे में गिरने से मासूम की डूबने से हुई मौत
विंध्याचल थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शनिवार की सुबह लगभग 9:00 बजे घर के सामने बने गड्ढे में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम रवि पाल की मौत हो गई। मृतक रवि पाल राम मूरत पाल का इकलौता बेटा था। घर के सामने स्नान के पानी को रोकने के लिए एक गड्ढा बनाया गया था। खेलते समय बच्चा अचानक लापता हो गया। तलाश शुरू करने पर गड्ढे में गिरा हुआ मिला। डॉक्टर ने मृत घोषित किया।