शाहजहांपुर: पराली जलाने पर प्रशासन ने किया बड़ा एक्शन, कई किसान पहुंचे जेल, सभी पर लगाया ₹5000 का जुर्माना
शाहजहांपुर। पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए जनपद की विभिन्न तहसीलों में पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की गई है। तहसील सदर, पुवायां, तिलहर, जलालाबाद और कलान क्षेत्रों में कुल 19 किसानों पर प्रति