करछना: बादलगंज ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त, कार सवार 3 लोग हुए घायल
घूरपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां पर प्रयागराज की ओर से घूरपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार बादलगंज ओवर ब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई,इस घटना में कार में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, बताया गया कि कर में बैठे दो लोग गाड़ी के मैकेनिक है तथा बारा क्षेत्र में खराब हुई ट्रक को बनाने जा रहे थे।