करछना: तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार
आम जनमानस की समस्या के समाधान के दृष्टिगत माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई करने मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार पहुंचे। क्षेत्र से आए हुए फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गई।