करछना: गढ़वा कला में 11 सूत्री मांगों को लेकर BKU के बैनर तले आयोजित हुई महापंचायत, तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
शनिवार को करछना तहसील क्षेत्र के गढ़वा कला में 11 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में सौ से अधिक किसान एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पहुंचे। वहीं मौके पर मौजूद तहसीलदार करछना को 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।