बीसलपुर: बडेंपुरा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की दबकर हुई मौत, सूचना पाकर पहुंची पुलिस
दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी शुक्रवार 1 बजे खेत से धान कटवाकर टैक्टर ट्राली से घर ला रहा था उसी समय टैक्टर ट्राली का पहिया अचानक गड्डा में चला गया। जिससे टैक्टर ट्राली पलट गयी। जिसमें किसान की नीचे दवने से मौके पर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।