भदोही: सुरियावा में झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
भदोही जिले के सुरियावा थाना क्षेत्र के बिंद नगर में झोलाछाप चिकित्सक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामला तब सामने आया जब जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शिकायत हुई। इसकी जांच एडिशनल सीएमओ ने की, जिसमें धोखाधड़ी और अवैध रूप से प्रैक्टिस करने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।