भदोही: सुरियावां में पत्नी प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी, पति ने बच्चों की मांग की, मामला थाने पहुंचा
सुरियावां क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को अजीबोगरीब पारिवारिक विवाद सामने आया। विवाहिता ने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने प्रेम संबंधी व्यक्ति के साथ ही रहना चाहती है। दूसरी ओर, पति ने कहा कि यदि वैवाहिक रिश्ता समाप्त करना है तो कर सकती है, लेकिन दोनों बच्चों को उसे सौंप दिया जाए।