कोचस: चवरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन
Kochas, Rohtas | Dec 9, 2024 कोचस थाना क्षेत्र के चवरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए हैं। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि घायल अमरनाथ राय एवं दूसरे प्रशांत गौतम उर्फ़ रोहित के बीच जमीनी विवाद के मामले में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है ।पहले पक्ष प्राथमिक दर्ज कराया है। जबकि दूसरे पक्ष के द्वारा प्राथमिक के लिए आवेदन देने की बात कही गई है