मंदसौर: जग्गाखेड़ी में शराब की दुकान में तोड़फोड़, पुलिस ने 50 से ज़्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया
मंदसौर जग्गाखेड़ी में शराब की दुकान में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में प्रकरण दर्ज किए। कुल मिलाकर पुलिस ने 50 से ज्यादा नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट, तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं। तोड़फोड़ के बाद लोगों द्वारा शराब की बोतलें, नकदी लूटने का भी आरोप है।