मंदसौर: संजय गांधी उद्यान में 3 दिवसीय पुस्तक मेले का कलेक्टर ने किया शुभारंभ, रियायती दरों पर मिलेंगी पुस्तकें
मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग ने संजय गांधी उद्यान मंदसौर में पुस्तक मेले का शुभारंभ किया। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चलेगा। मेले का समय दोपहर 12:00 बजे से सांय 08:00 बजे तक रहेगा।