मंदसौर: विश्व शांति और कल्याण के लिए 9 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया जाएगा: सांसद सुधीर गुप्ता
विश्वशांति एवं कल्याण के लिए 9 अप्रैल को अत्यंत उत्साह के साथ विश्व नवकार महामंत्र दिवस" मनाया जा रहा है।"विश्व नवकार महामंत्र दिवस" को ऐतिहासिक बनाने के लिए नवकार महामंत्र का जाप विश्व भर के 108 देशों में एक साथ किया जाएगा और इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी नई दिल्ली में उपस्थित रहेंगे।