दरभंगा: दरभंगा के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा सेवा सप्ताह का किया गया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह का माहौल
विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल, जिला दरभंगा के तत्वावधान में बजरंग दल द्वारा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित सेवा सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के जिला सहसंयोजक सुमित कुमार राय एवं जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज जी ने किया। इस बात की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के द्वारा रविवार की शाम 5:00 बजे दी गई।