पंकज कुमार ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है कि, मेरे घर के पास विपक्षी का पालेसर लगा है जिसकी भूसी उड़कर मेरे घर में आती है और पालेकर की तेज आवाज से घर में उठना बैठना सोना तक दूभर है, मेरी मां कलावती उलाहना देने गांव के दिलीप व राम जीवन के पास गई तो उपरोक्त लोगों ने मेरी मां को गंदी-गंदी गालियां दी और बुरी तरह से मारा पीटा।