दिनारा में एनडीए समर्थित उम्मीदवार आलोक सिंह के समर्थन में गुरुवार को करीब 3 बजे बलदेव उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खराब मौसम के कारण नहीं पहुंच सकीं। हालांकि उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं और जनता से आलोक सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।