गुना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के जिला कार्यालय पर 27 अक्टूबर देर शाम को कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय समिति की बैठक की। संगठन विस्तार संगठन मजबूती और संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर बैठक में चर्चा की गई। विधायक जयवर्धन सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पर पूर्व सीएम ने कहा, संगठन का काम करने के साथ बहुत कुछ काम करने की आवश्यकता है।