खालवा: राजस्थान: गर्म हवा से बढ़ी तपिश, 5 दिन बाद फिर तापमान 42 डिग्री के पार
Khalwa, Khandwa | May 11, 2026 राजस्थान से आ रही गर्म हवा के असर से गर्मी ने फिर तेवर दिखाना शुरू दिए। रविवार सुबह 8 बजे बाद ही गर्मी का अहसास होने लगा था। 5 दिन बाद पारा 42.1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लू चलने की संभावना बनी हुई है