गगहा थाना क्षेत्र के गम्भीरपुर में बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गजपुर निवासी 20 वर्षीय आकाश वर्मा पुत्र रमाशंकर के रूप में हुई है।आकाश वर्मा गगहा बाजार से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। गगहा-गजपुर मार्ग पर गम्भीरपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।